– बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
हनुमानगढ़। भारतीय खेल मंत्रालय की ओर से महिला उत्थान एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग प्रतियोगिता का आयोजन हनुमानगढ़ में किया गया। राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ एवं विरासत विद्यापीठ के संयुक्त के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता जिला क्लब स्पोर्ट्स टेनिस एकेडमी स्थित स्पार्टन टेनिस एकेडमी हनुमानगढ़ में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग में गीतांशु बागोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनक द्वितीय, हिमानी तृतीय तथा चेतना चतुर्थ स्थान पर रहीं। अंडर-15 वर्ग में अनन्या शर्मा ने स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिगीसा ने द्वितीय, यशस्वी ने तृतीय तथा राधिका ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-18 प्लस वर्ग में मनीषा कंवर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सारिका द्वितीय, भूमि तृतीय तथा प्रिया चतुर्थ स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए टी-शर्ट, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता साइकिलिंग संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मदनलाल सुथार ने की। समारोह में ग्लोबल अस्पताल से संदीप भाक, राजस्थान सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरविंद टिब्बीवाल तथा संरक्षक आईपी टिक्कीवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































