दस साल से ज्यादा समय से थी कोमा में, दिए बच्चे को जन्म – कर्मचारियों पर शक !

0
564
वाशिंगटन : अमेरिका से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं कि एक दशक से ज्यादा समय से  हॉस्पिटल में कोमा में पड़ी महिला ने एक नवजात को जन्म दिया । इस घटना ने सबको हैरान कर दिया कि कोमा में वो प्रेग्नेंट कैसे हुई ।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला यूएस के ऐरिजोना राज्य के एक शहर में स्थित हैसिएंडा हेल्थकेयर में करीब एक दशक से ज्यादा, सूत्रों के अनुसार लगभग चौदह साल से भर्ती थी।
प्राप्त खबरों के अनुसार  29 दिसंबर को इस महिला को  प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद स्टाफ ने उसके धीरे-धीरे कराहने की आवाज सुनी। उस वक्त तक उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर बाद में पता लगा कि महिला तो पेट से है और उसको बच्चा होने वाला है। इस महिला ने अब एक लड़के को जन्म दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल का स्टाफ भी शक के दायरे में है क्योंकि ऐसा या तो उन्होंने किया है या उनकी मदद से हुआ हैं । मामले की वजह से बाकी हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों की चिंताएं बढ़ गई हैं कि इस हॉस्पिटल में मरीज़ कितने सुरक्षित है ? इस घटना की हर तरफ निंदा भी हो रही है। अब इस महिला के लिए एक मानव अधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है।

जिन्होंने आवाज़ उठाई है वो टाशा मेनेकर नाम की वह महिला वकील भी हैं। उन्होंने मांग की है कि हॉस्पिटल में काम करनेवाले मर्द स्टाफ का डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए। मामला के बारे में पता ऐरिजोना के गवर्नर डग डेजी को भी लगा और उन्होंने इस पर दुख जाहिर किया, साथ ही  हैसिएंडा हेल्थकेयर को निर्देश दिया है कि मरीजों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाए।