देशभर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेजी के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश में बिजली की खपत 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले मई 2024 में 250 गीगावॉट का रिकॉर्ड बना था।
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के करीब 10 राज्यों में लू और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म (Weather today) रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
शनिवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। India Meteorological Department के मुताबिक, सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह 28 अप्रैल 2022 के बाद सबसे ज्यादा तापमान है, जब पारा 43.5 डिग्री तक पहुंचा था।
मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार के बीच हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था और रविवार के लिए भी ऐसा ही अलर्ट लागू है। इसका मतलब है कि कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सफदरजंग में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा रहा, जो हीटवेव की श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 हफ्ते में सेक्स पावर बढ़ाएंगे ये 9 फूड, आज ही करें ट्राई…
मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो, तो उसे लू माना जाता है। रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी है और वीकेंड तक गर्मी बनी रहने की संभावना है। लेकिन सोमवार से पूर्वी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बुधवार के बीच हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे राहत मिलेगी। हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा।
जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































