बाबा लखदाता पीर साहिब के दरबार में उमड़ी आस्था

28

-सुबह से रोजे स्नान व चादर चढ़ाने की रस्म जारी, रात्रि में सजेगा भव्य सालाना दीवान
हनुमानगढ़।
 श्री पीरखाना एवं मां भगवती सेवा समिति श्यामसिंह कॉलोनी द्वारा आयोजित बाबा लखदाता पीर साहिब जी एवं बाबा मलेरकोटला वाले पीर मीरां साहिब जी के 36वें शुभ सालाना दीवान को लेकर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही रोजे स्नान एवं चादर चढ़ाने की रस्म श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुई, जो देर शाम तक लगातार जारी रही। श्रद्धालु परिवार सहित बाबा जी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकते नजर आए और सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवार की मंगलकामना के लिए अरदास की।
श्री पीरखाना परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की आकर्षक सजावट, धार्मिक ध्वजों एवं भव्य स्वागत द्वारों से विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा परिसर सूफियाना रंग में रंगा दिखाई दिया। बाबा जी के जयकारों, भजनों और सूफी संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा बैठने, पेयजल, लंगर प्रसादी एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया। सेवादार सुबह से ही श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।
समिति अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल एवं सचिव मुकेश कुमार मित्तल ने बताया कि सुबह से चल रही रोजे स्नान एवं चादर चढ़ाने की रस्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात्रि में विशाल सालाना दीवान श्रद्धा और भक्ति के साथ सजाया जाएगा। दीवान में पंजाब के मलोट से आने वाली प्रसिद्ध जस्सा मस्सा एंड पार्टी द्वारा बाबा जी का गुणगान प्रस्तुत किया जाएगा। सूफी एवं धार्मिक भजनों की मधुर प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।