SBI ग्राहकों के लिए 23 मई से बढ़ सकती है परेशानी, जानिए क्यों 6 दिन बंद रहेगा बैंक

66

अगर आपका खाता State Bank of India (SBI) में है और आपको शाखा (ब्रांच) जाकर कोई जरूरी काम करवाना है, तो उसे 23 मई से पहले निपटा लेना बेहतर होगा। देश के सबसे बड़े बैंक की (SBI Bank Strike) शाखाएँ लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। हालाँकि, इस दौरान ऑनलाइन सेवाएँ जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएँ चालू रहेंगी। लेकिन जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी है, उन्हें पहले ही पूरा कर लेना चाहिए।

इसकी मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिन की छुट्टियां हैं।

क्यों हो रही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हड़ताल?
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें: Super EL Nino कब आएगा, देखिए VIDEO धरती को कैसे बनाएगा भट्टी?

SBI बैंक छह दिनों के लिए क्यों बंद?
यह लंबी बंदी सप्ताहांत की छुट्टियों, प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा घोषित ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की छुट्टियों की वजह से हो सकती है। RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बकरीद के मौके पर 27 और 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। 23 मई महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 मई को रविवार होने के कारण सभी SBI शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें

मेसेंजर्स की नई भर्ती: बैंक में चतुर्थ श्रेणी (मेसेंजर्स) के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती की जाए।

सशस्त्र गार्डों (Armed Guards) की भर्ती: बैंक की सुरक्षा और शाखाओं की जरूरतों के लिए पर्याप्त आर्म्ड गार्ड्स नियुक्त किए जाएं।

NPS में ऑप्शन की सुविधा: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले।

इंटर सर्कल ट्रांसफर (ICT): 2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में ट्रांसफर का मौका दिया जाए।

आउटसोर्सिंग पर रोक: स्थाई प्रकृति के कामों को बाहरी एजेंसियों को देना तुरंत बंद किया जाए।

पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति: सभी शाखाओं में काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती हो।

समानता (Parity) का मुद्दा: स्टेट बैंक में कर्मचारियों के बीच वेतन और अन्य सुविधाओं में आ रही असमानताओं को दूर किया जाए।

करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा: कर्मचारियों के प्रमोशन और करियर ग्रोथ से जुड़ी मौजूदा नीतियों में सुधार हो।

रिटायर्ड कर्मचारियों को लाभ: 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मचारियों को ‘8वें स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट’ का लाभ दिया जाए।

कंसल्टेशन चार्ज: 15 जुलाई 2024 से लागू फिजिशियन कंसल्टेशन चार्जेस की समीक्षा और उसमें सुधार।

मेडिकल स्कीम में सुधार: मेडिकल रिइम्बर्समेंट स्कीम को और बेहतर और सरल बनाया जाए।

पेंशन में सभी भत्ते जोड़ना: 7वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मियों की पेंशन गणना में वेतन के सभी कंपोनेंट्स को शामिल किया जाए।

HRMS समस्याओं का समाधान: बैंक के एचआर सॉफ्टवेयर (HRMS) में आ रही तकनीकी दिक्कतों को स्थाई रूप से ठीक किया जाए।

कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति: बैंक के बोर्ड में वर्कमेन कैटेगरी से एक निदेशक नियुक्त करने की पुरानी परंपरा बहाल हो।

PF ट्रस्टी का नामांकन: प्रोविडेंट फंड (PF) ट्रस्ट में कर्मचारियों के प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए।

मिस-सेलिंग पर लगाम: ‘क्रॉस-सेलिंग’ (बीमा, म्यूचुअल फंड आदि बेचना) के नाम पर कर्मचारियों पर दबाव डालकर ग्राहकों को गलत प्रोडक्ट बेचने का चलन बंद हो।

देखें वीडियो और चैनल को लाइक जरुर करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।