एनएच-954 के लिए भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे को लेकर किसानों की मांग तेज

122

-नगरपरिषद क्षेत्र व नई डीएलसी दरों के अनुसार भुगतान की उठाई आवाज
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-954 के निर्माण के तहत अधिग्रहित की जा रही कृषि भूमि के मुआवजे को लेकर चक 16 एचएमएच (कोहला) के किसानों ने अपनी मांग तेज कर दी है। भाजपा नेता अमित चौधरी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपकर नगरपरिषद क्षेत्र एवं नई डीएलसी दरों के अनुसार मुआवजा दिलवाने की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि तहसील हनुमानगढ़ के गांव कोहला से साधुवाली (श्रीगंगानगर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-954 का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत चक 16 एचएमएच (कोहला) की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र को अब नगरपरिषद क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, जिससे भूमि की प्रकृति एवं उसकी कीमत में परिवर्तन हो चुका है।
किसानों ने मांग की है कि चक 16 एचएमएच (कोहला) की डीएलसी दरों को शहरी क्षेत्र के अनुरूप निर्धारित किया जाए, ताकि भूमि मालिकों को उचित मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि वर्तमान में प्रस्तावित मुआवजा दरें वास्तविक बाजार मूल्य और क्षेत्र की स्थिति के अनुरूप नहीं हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।