पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी AIIMS के कॉर्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती

826

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। उनका चेकअप AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले डॉक्टर रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ही ले जाया गया है।

इस बीच अस्पताल ने एक नोटिस जारी कर कहा कि किसी को भी उनसे मिलने के लिए इजाजत नहीं है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वहीं भाजपा का कहना है वह स्वस्थ है और रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एम्स के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत अभी स्थिर है, लगातार उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। एम्स ने इस बारे में बयान जारी कर कहा कि उनका हालत स्थिर है। एम्स की ओर से कहा गया है कि वाजपेयी इस समय कॉर्डियो न्यूरो सेंटर में हैं।
doctor किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उनके पास फिलहाल कोई नहीं जा सकता। वीआईपी मूवमेंट पर भी रोक लगा दी गई है। एम्स की ओर से कहा गया है कि वाजपेयी को डिस्चार्ज करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

किस बीमारी से पीड़ित हैं वाजपेयी-
93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वे 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं। कुछ समय पहले भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बता दें कि वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

यह भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं