छात्राओं ने हाथों पर मेहन्दी के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
403
हनुमानगढ़। जंक्शन के आदर्श बालनिंकुज उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल ही जीवन व पर्यावरण बचाओ के संदेश के उद्देश्य से मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अलग अलग कक्षानुसार आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। स्कूल संस्थापक फूल सिंह अक्कू ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में छात्राओं ने जल ही जीवन व पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक करने का संदेश देते हुए बहुत ही सुंदर मेहंदी लगाई। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय समय पर अलग अलग संदेश के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने के लिये ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ साथ सकारात्मक संदेश दिये जा सके। विद्यालय डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय प्रिंसिपल विमला, वाइस प्रिंसिपल राजवंत कौर रही। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की विभिन्न छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया जिसमें कक्षा 12 से सिमरन प्रथम, मुस्कान द्वितीय, कक्षा 11 में भूमिका प्रथम, पलक द्वितीय रही। कक्षा 10 वीं में रेणु प्रथम व तनु द्वितीय रही। कक्षा 9 में आनंदी प्रथम, आंचल द्वितीय रही। कक्षा 8 में गगन प्रथम, दीपिका द्वितीय रही। कक्षा 7 में सिमरन प्रथम, वैशाली द्वितीय रही। कक्षा 6 में जायसा प्रथम, महक द्वितीय रही। सभी विजेता छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।