ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान और नेपाल से पीछे भारत, इन 3 मामलों में भी पिछड़ा देश

कुल 121 देशों की इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। पिछले साल के मुकाबले भारत 6 रैंक नीचे फिसल गया है। 2021 में भारत की रैंक 101 थी

0
642

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2022 (Global Hunger Index 2022) की सूची जारी की गई है और एकबार फिर भारत के लिए ये चिंताजनक खबर लाई है। भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की लिस्ट में 107वीं रैंक पर है। पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल इस सूची में आगे हैं।

यानी इन देशों की स्थिति भारत से बेहतर है। पाकिस्तान की रैंकिंग 99, बांग्लादेश की रैंकिंग 84, नेपाल की रैंकिंग 81 और श्रीलंका की रैंकिंग 64 रही है। सिर्फ अफगानिस्तान ही है जो 109 रैंक के साथ भारत से पीछे है।

कुल 121 देशों की इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। पिछले साल के मुकाबले भारत 6 रैंक नीचे फिसल गया है। 2021 में भारत की रैंक 101 थी और 2019 में 94, यानी दो साल में भारत की स्थिति काफी बदतर हो गई है। इस सूची में 17 देश एक साथ शीर्ष रैंक पर आए हैं। इनमें चीन, तुर्की और कुवैत शामिल है। इनका ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर 5 से कम है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स क्या होता है?
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है। इस लिस्ट को हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प (जर्मनी में Welthungerhilfe) नामक यूरोपीयन NGO तैयार करते हैं। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में 4 पैमानों का आंकलन कर इंडेक्स को तैयार किया जाता है।

भारत केवल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में नहीं यहां भी रहा पीछे-

मानव विकास सूचकांक भारत की रैंकिंग

इसी साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद ने मानव विकास सूचकांक 2021 की रिपोर्ट जारी की थी। इसमें भी भारत की रैंक अच्छी नहीं थी। ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स को लेकर 191 देशों की सूची जारी की गई थी, जिसमें भारत का 132वां स्थान आया था। 2020 की सूची में भारत एक पायदान ऊपर यानी 131वें स्थान पर था। 2020 में 189 देशों की सूची जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss16: ‘तुमने मेरी बेटी का तमाशा बना दिया’, सुंबुल के पिता ने शालीन को सुनाई खरी-खोटी

मानव विकास सूचकांक की सूची में नेपाल और पाकिस्तान को छोड़कर भारत अपने बाकी पड़ोसी देशों से पीछे था। सूची में श्रीलंका 73वें स्थान पर था तो चीन 79, भूटान 127, बांग्लादेश 129, नेपाल 143 और पाकिस्तान 161वें स्थान पर था।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत
इसी साल मई में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक की रिपोर्ट आई थी, जिसमें भारत 142वें नंबर से खिसककर 150वें स्थान पर आ गया था। हालांकि, नेपाल के छोड़कर भारत के बाकी पड़ोसी देशों की रैंक में भी में गिरावट आई थी। 180 देशों की सूची में नेपाल 76वें स्थान पर था तो श्रीलंका 146, पाकिस्तान 157, बांग्लादेश 162 और म्यांमार 176वें स्थान पर था। उल्लेखनीय है कि विदाउट बॉर्डर्स नामक संस्था ने यह रिपोर्ट जारी की थी।

लोकतंत्र सूचकांक में भारत
ब्रिटेन की इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर जारी की गई लोकतंत्र सूचकांक की 2021 की रिपोर्ट में भारत 46वें नंबर पर था। वहीं, 2020 में 167 देशों की लोकतंत्र सूचकांक की रिपोर्ट में भारत 53वें स्थान पर रहा था। 2019 की रिपोर्ट में भारत 51वें नंबर पर था। इस सूची में भारत अपने ज्यादातर पड़ोसी देशों से रैंकिंग में ऊपर बताया गया था। सूची में श्रीलंका 68, बांग्लादेश 76, भूटान 84 और पाकिस्तान 105वें नंबर पर था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।