26वें संगीत-नृत्य प्रशिक्षण शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

23

-प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। हंसवाहिनी संगीत कला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित 26वें संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण शिविर का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संगीत व नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति भादरा की आरडीएस विकास अधिकारी श्रीमती शीला देवी, एडवोकेट बनवारी लाल पारीक, एसबीआई जयपुर के सहायक महाप्रबंधक लखविंदर सिंह सग्गू, जयपुर हॉस्पिटल के डॉ. राजीव गोयल, डॉ. नरेश संकलेचा, डॉ. ज्योति धींगड़ा एवं डॉ. तीर्थ शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का कला मंदिर परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हितैषी अरोड़ा द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती मंत्र की मधुर प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद कला मंदिर के अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने शिविर की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 26 वर्षों से संस्था संगीत, नृत्य एवं संस्कृति के संरक्षण और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।