’नीट-2026 की शानदार सफलता पर भव्य सम्मान समारोह’

56

’- फिजिक्स वाला की विजय रैली का जगह-जगह स्वागत, सफल विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन’
हनुमानगढ़। फिजिक्स वाला हनुमानगढ़ द्वारा नीट-2026 के शानदार परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य नीट परिणाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों के सम्मान में हनुमानगढ़ जंक्शन टाउन से संगरिया तक विजय रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर संस्था के सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी साझा किया गया। आशीष ने अखिल भारतीय रैंक 2020, वंशप्रीत ने अखिल भारतीय रैंक 3772, युवराज ने सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय रैंक 8774, दीपक ने अखिल भारतीय रैंक 9158, निखिल ने सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय रैंक 12978 तथा सुमित ने अखिल भारतीय रैंक 14519 प्राप्त कर संस्था और जिले का नाम गौरवान्वित किया। इन सभी विद्यार्थियों का समारोह में विशेष रूप से सम्मान किया गया।
विजय रैली को हनुमानगढ़ से मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संगरिया पहुंची। मार्ग में अनेक स्थानों पर लोगों ने सफल विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया।
फिजिक्स वाला हनुमानगढ़ की टीम ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम में सुमित रणवा, दिनेश जुनेजा, भारतेंदु सर, पायल गुम्बर तथा रेखा तनेजा सहित संस्था के शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।