डॉक्टर का दावा, राम रहीम को सेक्स की लत

0
926

हरियाणा: रोहतक जेल में रेप की सजा काट रहे राम रहीम के बारे में डॉक्टरों ने एक अहम खुलासा करते हुए बताया है कि उसे सेक्स की लत है, इसलिए जेल में उसे इतनी बेचैनी हो रही हैं। जेल में राम रहीम की तरफ से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों की शिकायत होने पर प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम बुलाई थी। इस टीम में मनोचिकिस्तक भी था।

मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक डॉक्टर ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर बताया, ‘राम रहीम को सेक्स की लत है। जेल में उसे शारीरिक संतुष्टि हासिल करने का मौका नहीं मिल रहा। उसकी बेचैनी की यही वजह है। इसका इलाज हो सकता है, लेकिन देर हुई तो समस्या गंभीर हो सकती है।’

गौरतलब है कि पिछले दिनों डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने बेहतर महसूस नहीं करने को लेकर शिकायत की थी। राम रहीम ने जेल प्रशासन को बताया था कि उसे बेचैनी महसूस हो रही है। डायबीटीज के अलावा राम रहीम ने दूसरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बताई थीं। इसके बाद बीते शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम उसकी जांच के लिए जेल पहुंची।

वहीं पहचान छुपाने की शर्त पर डेरा सेवक ने मेल टुडे को बताया है कि, ‘राम रहीम नियमित तौर पर एनर्जी ड्रिंक्स और सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशों से खास सेक्स टॉनिक मंगाए जाते थे। इनकी मदद से वह अपनी कामवासना बढ़ाकर मासूम लड़कियों के साथ रेप करता था।’ हालांकि अभी तक इस बात की पुष्ठि नहीं हुई हैं।

आपको बता दें कुछ दिनों से डेरे में सर्च अभियान जारी है। अभी तक कई खुलासे हो चुके हैं जिसमें सबसे अहम हैं कि बाबा के कमरे से साध्वियों के कमरे तक जाने का गुप्त रास्ता भी एक हैं। फिलहाल पूछताछ जारी हैं। बता दें 2 साध्वियों के रेप में रामरहीम को 20 साल की सजा हुई हैं और इस पूरे केस में पुलिस को अब हनीप्रीत की तलाश हैं। जो इन दिनों फरार चल रही हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)