7 साल के बच्चे के आगे किया उसकी ही मां का बलात्कार, पढ़ें आपबीती

733
9305

हरियाणा: गुरुग्राम के विलासपुर से महिला दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक मां है। जिसने आरोप लगाया है कि होटल में बंधन बनाने से पहले आरोपी ने उसके साथ कार में उसके सात साल के बच्चे के सामने ही दुष्कर्म किया था। रविवार की सुबह पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह हथीन पलवल की रहने वाली है। उसके पति का दो साल पहले देहांत हो गया था। जीविका चलाने के लिए उसने सोलर पैनल की दुकान खोली। इस दौरान उसकी जान पहचान सिंकदरपुर बढ़ा के नवीन यादव से उसकी जान पहचान है।

वह खुद इनवर्टर बैट्री का काम करता है। उसने बैट्री की डीलरशिप के लिए रेवाड़ी के एक होटल में होने वाली कंपनी की मीटिंग में चलने को कहा। शनिवार को उसकी कार में बैठकर धारुहेड़ा से वह मीटिंग के लिए चल पड़ी। काम के बहाने वह उसे पंचगांव ले आया। महिला के साथ कार में उसका सात साल का बेटा भी था। आरोपी नवीन ने बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला को कार में बंधक बना लिया और बेटे के सामने ही उससे दुष्कर्म किया।

महिला ने आगे बताया कार में दुष्कर्म करने के बाद वह उससे एक होटल में ले गया जहां रातभर उसके साथ दुष्कर्म कर  रविवार की सुबह करीब दस बजे उसे रावतुलाराम स्टेडियम के बाहर छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस की गिरफ्त से आरोपी अभी फरार है।

गौरतलब है कि बीते एक दशक में हरियाणा में बाहरी राज्यों से लड़कियां लाकर या जबरन शादी करने का चलन अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। ऐसी कई खबरें मीडिया में आती और चली जाती है।

ये भी पढ़ें:
महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाने वाली हिंदू महासभा की पूजा पांडेय गिरफ्तार, देखें Video
PM मोदी के कारण की दोनों ने शादी लेकिन नहीं आए Acche Din, जानिए क्या है ये चर्चित मामला
भाभी जी श‍िल्पा श‍िंदे करने जा रही राजनीति में एंट्री!
UGC Net 2019: जून में इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here