आईपीएस राशि डोगरा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

623
हनुमानगढ़। मानव उत्थान  सेवा समिति, हनुमानगढ़ के द्वारा आज आईपीएस राशि डोगरा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समय-समय पर मानव उत्थान सेवा समिति को निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देती रही हैं सर्वप्रथम रचना विश्नोई ने  गुलदस्ता देकर  उनका सम्मान किया उसके बाद समिति  से जुड़े नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उन्हें गुलदस्ता भेट किया इस मौके पर बोलते हुए PRO श्री सुरेश विश्नोई ने कहा कि हनुमानगढ़ में नशा मुक्ति अभियान  के तहत  आईपीएस राशि डोगरा  ने जो बेहतरीन कार्य किया है उस उसे हनुमानगढ़ हमेशा याद रखेगा  उनके द्वारा किए गए  सामाजिक कार्य  को भी  याद रखा जाएगा सुरेश बिश्नोई  ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति पौधारोपण से लेकर पूरा वृक्ष बनाने तक निरंतर समिति सदस्य द्वारा कड़ी मेहनत कर उसे उसकी देखभाल भी करते हैं इस तरह की  मानव कार्य के लिए सभी सदस्यों का उन्होंने आभार व्यक्त किया आईपीएस राशि डोगरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति वृक्षारोपण का जो कार्य है वह बहुत ही बेहतरीन है सभी लोगों को समिति का सहयोग करने और वृक्षारोपण कार्य में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया इस सामाजिक कार्य के लिए सभी को बधाई का पात्र बताया सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए समिति  का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्यों ने शशि डोगरा को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मंच संचालन लोकराज शर्मा ने किया कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर रचना बिश्नोई, संजय सिंह रावत, महेंद्र सिंह मान, सीताराम घोड़ेला, राजेश शर्मा ,अमर भूतना, राजेंद्र सिंह सेंगर, मणिराम झुरिया ,पार्षद रमजान भाटी ,भूप सिंह राठौड़ ,विजय सिंह शेखावत ,मेघराज मन्डा, प्रदीप कालवी,भंवर सिंह शेखावत, प्रेम सिंह राघव, लक्ष्मण मेहरा, जसवंत शर्मा ,लक्ष्य राज सिंह शेखावत, हितेश सिंह, अरुण सिंह, चेतन फुलारा, अमन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।