#INDvSL चैंपियंस ट्रॉफी LIVE: बहुत बड़ा उलटफेर, 7 विकेट से जीता श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 149 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 83 जीते हैं, 54 हारे हैं, एक टाई रहा है और 11 में कोई परिणाम नहीं निकला है।

0
541

लंदन. चैंपियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में आज ग्रुप B की टीम भारत और श्रीलंका लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के आठवें मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बॉलिंग का फैसला किया है। टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया का दूसरा मैच है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उसे जीत मिली थी। वहीं श्रीलंका को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया अगर यह मैच जीतती है तो वह चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। कप्तान विराट की यही कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल का निपटारा दूसरे मैच में ही कर दिया जाए ताकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 जून को आखिरी ग्रुप मैच में अगर-मगर की कोई गुंजाइश न बचे। भारतीय टीम के सभी प्लेयर्स ने पिछले मैच में शानदार परफॉर्म किया था, जबकि श्रीलंका के सामने सबसे बड़ी समस्या उप कप्तान उपुल थरंगा का टीम से बाहर होना है।

शिखर धवन के शतक (125 रन) और एमएस धोनी (63 रन) की तेजतर्रार फिफ्टी के दम पर टीम इंडिया की ओर से रखे गए 322 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 3 विकेट पर 322 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज कर ली. एंजेलो मैथ्यूज (52) और असेला गुणारत्ने (34) नाबाद लौटे. कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 89 रन (93 गेंद) बनाए. उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला. दनुष्का गुनातिलका ने 76 रनों का योगदान दिया, जबकि कुसल परेरा ने 44 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए।

Live Update:

श्रीलंका का स्कोर: 48 ओवर में 322/3 रन

श्रीलंका ने 45 ओवर में 3 विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज (37) और असेला गुणारत्ने (17) क्रीज पर हैं। परेरा रिटायर्ड हर्ट

श्रीलंका ने 27.5 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए हैं।  गुनतिलका को उमेश यादव ने किया रन आउट।

श्रीलंका ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बनाए हैं. दनुष्का गुनातिलका (59) और कुसल मेंडिस (45) क्रीज पर हैं। डिस को 24 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दे दिया।

श्रीलंका के लिए ओपनिंग निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुनातिलका ने की, जबकि टीम इंडिया के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए हैं। दनुष्का गुनातिलका (8) और कुसल मेंडिस (1) क्रीज पर हैं। निरोशन डिकवेला (7) को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया

भारत का स्कोर: 49 ओवर में 306/5 रन

49.2 ओवर में 6 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। केदार जाधव (9) क्रीज पर हैं। एमएस धोनी ने 63 रनों (52 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) ठोके। उन्होंने 46 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

46 ओवर में 5 विकेट पर 280 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी (48 रन, 41 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) और केदार जाधव (0) क्रीज पर हैं। शिखर धवन ने 125 रन (128 गेंद, 15 चौके, 1 छक्का) ठोके। उन्होंने चौका लगाकर 112 गेंदों में दसवां शतक जमाया।

41 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (109 रन, 116 गेंद, 14 चौके) और एमएस धोनी (23 रन, 27 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) क्रीज पर हैं। धवन ने चौका लगाकर 112 गेंदों में दसवां शतक जमाया। उन्होंने 69 गेंदों में 19वीं फिफ्टी बनाई थी।

25.5 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (52 रन, 71 गेंद) क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा ने 78 रन (79 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) ठोके। उन्होंने छक्के के साथ 58 गेंदों में 31वीं फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने धवन के साथ टूर्नामेंट में ओपनिंग करते हुए लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। धवन ने 69 गेंदों में 19वीं फिफ्टी बनाई।

रोहित एक बार फिर शतक से चुके। विराट कोहली 0 रन पर आउट…युवराज-धवन क्रीज पर।

भारत के 50 रन 62 गेंदों पर पूरे हुए शिखर धवन 28 और रोहित शर्मा 21 रन पर नाबाद…

टीम इंडिया के ओपनर मैदान पर उतरे, मलिंगा का पहला ओवर…पहली ही गेंद पर चौका…पॉइंट और कवर के बीच से रोहित शर्मा ने शानदार चौका लगाया।

बारिश बनेगी फिर से विलेन
मौसम विभाग ने ओवल के मैदान पर खेले जाने वाले मैच में बारिश की संभावना जताई है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया है।

भारत बनाम श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 149 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 83 जीते हैं, 54 हारे हैं, एक टाई रहा है और 11 में कोई परिणाम नहीं निकला है।

प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.

श्रीलंका :निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर),दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चंडीमल, कुसल परेरा, एसेला गुणरत्ने, तिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, लासित मंलिगा, नुवान प्रदीप।

यहां किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)