बेहतर शासन के मामले में केरल टॉप पर, राजस्थान पिछड़ा, जानिए बाकि राज्यों की रैंक

0
399

बेंगलुरू: देश में सबसे बेहतर तरीके से शासित राज्यों की सूची में केरल लगातार तीसरे साल टॉप पर है। तमिलनाडु दूसरे, तेलंगाना तीसरे, कर्नाटक चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। थिंक टैंक पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) के इंडेक्स में राजस्थान 17वीं रैंक पर रहा। इस सूची में दिल्ली समेत 30 राज्य हैं जिसमें बिहार सबसे नीच ले पायदान पर पर है।
दिल्ली को ओवरऑल 22वीं रैंक मिली है।

वहीं बच्चों के लिए बेहतर जीवनयापन परिस्थितियों की लिस्ट में केरल, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम टॉप पर हैं। इंडेक्स में भारत के राज्यों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। बेंगलुरू स्थित पीएसी ने कहा, मध्य प्रदेश, झारखंड तथा बिहार सबसे निचले पायदानों पर हैं।’ पीएसी के चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए विकास संबंधी चुनौतियों का समाधान करना जरूरी है।

ये होता है इंडेक्स का आधार
इस इंडेक्स को तैयार करने के लिए राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास को समर्थन, सामाजिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिलाओं-बच्चों की स्थिति का आकलन किया जाता है। इसमें सरकारी डेटा को कुल 30 फोकस विषय और 100 इंडीकेटर के आधार पर मापा जाता है। पीएसी 2016 से यह इंडेक्स जारी कर रहा है।

छोटे राज्यों में हिमाचल टॉप पर
दो करोड़ से कम की आबादी वाले छोटे राज्यों की बेहतर शासित राज्यों की सूची में हिमाचल प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद गोवा, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा टॉप पांच में हैं। इस श्रेणी में सबसे नीचे नगालैंड, मणिपुर और मेघालय का नाम है।

यह है देश के 30 राज्यों की रैंकिंग स्थिति

ये है टॉप-10
रैंक  राज्य
1   केरल
2   तमिलनाडु
3   तेलंगाना
4   हिमाचल
5   कर्नाटक
6  गुजरात
7  महाराष्ट्र
8  पंजाब
9  आंध्र प्रदेश
10  गोवा

ये राज्य बीच में
रैंक  राज्य
11 हरियाणा
12 मिजोरम
13 सिक्किम
14 त्रिपुरा
15 छत्तीसगढ़
16 उत्तराखंड
17 राजस्थान
18 असम
19 प. बंगाल
20 अरुणाचल

दस फिसड्‌डी राज्य
रैंक    राज्य
21  जम्मू-कश्मीर
22  दिल्ली
23  नागालैंड
24  ओडिशा
25  उत्तरप्रदेश
26  मध्यप्रदेश
27  मणिपुर
28  झारखंड
29  मेघालय
30  बिहार

ये भी पढ़ेंं:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं