विद्यालय में शैड़ मय सीसी ब्लॉक का लोकार्पण

152

– विद्यार्थियों को व्यायाम, प्रार्थना और गतिविधियों के लिए मिली नई सुविधा
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत चक ज्वालासिंह वाला के गांव गाहडू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नवनिर्मित शैड़ मय सीसी ब्लॉक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, सरपंच रेशम सिंह, ग्राम पंचायत सचिव संजीव चिलाना, हयात सिंह महाराणा, राकेश सोलंकी सहित गांव प्रतिष्ठित लोगों ने संयुक्त रूप से ने फीता काटकर विद्यालय को यह महत्वपूर्ण सुविधा समर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, ग्रामीणजन और पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में बने इस शैड़ का निर्माण राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों के नियमित व्यायाम, प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लंबे समय से शैड़ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सूचना देने पर तुरंत स्वीकृति प्रदान की गई और समयबद्ध तरीके से इस कार्य को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को धूप और बरसात से सुरक्षित वातावरण मिलेगा और शिक्षा तंत्र और भी मजबूत होगा। यह शैड़ विद्यालय की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम है।
विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ ने जिला प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से विद्यालय में शिक्षा का वातावरण और भी सशक्त होगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने एक स्वर से कहा कि यह शैड़ बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।