हनुमानगढ़। टाउन के नजदीकी गाँव रामसरा नारायण स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में 12 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक चले गुरुमत प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया । जिसका आज समापन किया गया। इस दस दिवसीय कैंप में बच्चों को सिख धर्म के मूल सिद्धांतों, गुरमत विचारधारा और गुरु इतिहास के बारे में विशेष शिक्षा दी गई। कैंप का आयोजन धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब के सहयोग से किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को बाबा हरजिन्दर सिंह श्री दमदमा साहिब के सानिध्य में गुरमत की शिक्षा प्रदान की गई। समापन अवसर पर बाबा जरनैल सिंह, बुढा दल हेड प्रचारक धर्म प्रचार कमेटी बुढा दल ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरमत के महत्व और गुरु साहिबान के जीवन आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को धर्म और इतिहास से जोड़ने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।इस अवसर पर धर्म प्रचार कमेटी की ओर से बच्चों को प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सिंह रोडिकपुरा ने बताया कि यह गुरुमत प्रशिक्षण रोजाना शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिस केम्प में 45 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह के कैंप पंचायत क्षेत्र के अन्य गुरुद्वारों में भी लगाए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी गुरु परंपरा और सिख इतिहास से भली-भांति परिचित हो सके। समारोह में धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह वजीतपुरिया, गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार के हेड ग्रंथी सुखचैन सिंह, प्रबंधक कमेटी के सचिव हरभजन सिंह, काका सिंह रोडीकपुरा, लाल सिंह सहित अनेक संगत सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें गुरु की शिक्षाओं पर अमल करने के लिए प्रेरित किया। यह गुरुमत प्रशिक्षण कैंप न सिर्फ धार्मिक शिक्षा का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और आध्यात्मिक ज्ञान को भी प्रबल करने वाला साबित हुआ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































