महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

37

-वार्ड नं. 3 नई खुंजा में 2.53 लाख की लागत से नवनिर्मित कक्षाकक्ष का लोकार्पण, भामाशाह रविंद्र सिंह मुत्ति ने दिया 1.50 लाख का सहयोग
हनुमानगढ़। वार्ड नंबर 3 नई खुंजा स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल नंबर 4 में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विद्यालय में 2.53 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कक्षाकक्ष का लोकार्पण भी किया गया।
नवनिर्मित कक्षाकक्ष का लोकार्पण समाजसेवी एवं भामाशाह रविंद्र सिंह मुत्ति, भामाशाह बुधराम बिश्नोई तथा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव मनोज बड़सीवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्मित कक्षाकक्ष से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विद्यालय के विकास कार्य में समाजसेवी भामाशाह रविंद्र सिंह मुत्ति ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके सहयोग से विद्यालय में आवश्यक निर्माण कार्य को गति मिली। कार्यक्रम में भामाशाह रविन्द्र सिंह मुत्ति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लोगों द्वारा किया गया सहयोग आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।