सोनम वांगचुक के समर्थन में हनुमानगढ़ में सभी दलों की संयुक्त बैठक

62

– शिक्षा में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग, आज जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
हनुमानगढ़। शिक्षा में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में हनुमानगढ़ में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएं और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। इन विषयों पर सोनम वांगचुक द्वारा उठाई जा रही आवाज़ को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और समाज के विभिन्न वर्ग भी इन मांगों के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट होकर आज दोपहर 3:00 बजे महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने, युवाओं के हितों की रक्षा तथा पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।