कर्नाटक के लोकायुक्त को दफ्तर में घुसकर मारे चाकू, हालत गंभीर

0
312

कर्नाटक के लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी पर उनके ऑफिस के अंदर ही घूसकर चाकू से हमला करने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आरोपी का नाम तेजस शर्मा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। उसी वक्त उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तेजस शर्मा नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। लोकायुक्त पर चाकू से तीन से चार बार वार किया गया है। इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया।

बीते साल जनवरी में उन्होंने लोकायुक्त का पदभार संभाला था। शेट्टी से पहले इस पद की जिम्मेदारी जस्टिस वाई भास्कर राव संभालते थे। दिसंबर 2015 में राव के बेटे पर धांधली के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें सरकार और लोगों के दबाव के कारण अपने पद से हाथ धोना पड़ा था।

Attacker

74 वर्षीय शेट्टी फिलहाल बेंगलुरू के मल्लया अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। विधानसौध पुलिस ने शर्मा को घटना को अंजाम देने के बाद मौके से गिरफ्तार किया था और उससे हमले के पीछे मकसद को लेकर पूछताछ की। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि हमलावर ने लोकायुक्त के दफ्तर के बाहर रखे एंट्री वाले रजिस्टर में अपने आप को वकील बताया था। वह शिकायत का बहाना बनाकर अंदर गया था।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)