प्रशासन गाँवों के संग शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा क्वाथ पिलाया गया।

574

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रशासन गाँवों के संग अभियान के शिविर का समापन उप तहसील ढीकोला में आयोजित किया गया । शिविर में 22 विभागो द्वारा सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया।आयुर्वेद विभाग ने उपचार के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्वाथ पिलाया गया, 42 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं 73 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। राज्य सरकार के घर घर औषधि योजना के तहत अश्वगंधा,तुलसी,गिलोय एवं कालमेघ के पौधे लगाने की जानकरी दी। इस अवसर पर सरपंच आशा खटीक पूर्व सरपंच गणपत खटीक,मनीष पाराशर,मनीष नायक, सीमा वर्मा नर्स,देवेन्द्र कुमार खटीक परिचारक आदि उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।