भगवान परशुराम हम सभी के आदर्श – अश्विनी पारीक

0
48
हनुमानगढ़। भगवान विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में जंक्शन परशुराम चौक पर विशेष पूजा अर्चना की गई। समस्त विप्र बंधुओं ने क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना के साथ पूजा अर्चना समपन्न हुई। जिला अध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि भगवान परशु राम की सर्व समाज के लोग पूजा अर्चना करते है, वे विष्णु के अवतार है इसलिए 36 कोमो के लोग पूजा अर्चना करते है। उन्होने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम न्याय पसंद व इंसाफ दिलाने वाले थे। भगवान परशुराम जी का जीवन युगों-युगों तक लोगों के लिए आदर्श बना रहेगा। भगवान श्री हरि के छठे अवतार भगवान परशुराम जी ने अहंकार और घमंड में चूर दुष्ट राजाओं को दंडित किया था। सनातन मर्यादा, मातृ-पितृ भक्ति व समस्त समाज के लिए अनुकरणीय भगवान परशुराम सनातन समाज के आराध्य हैं। इस मौके पर बनवारी लाल पारीक, विकास भनोत, हेमंत गौड़, अश्विनी पारीक, महेंद्र चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, पंडित जसवीर शर्मा, प्रहलाद शर्मा, कपिल जोशी, सुनील जोशी, प्रदीप पारीक, रवि शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now