LPG बुकिंग नियमों पर बड़ा खुलासा: 45 दिन वाले नियम की खबर निकली फेक, सरकार ने दी सफाई

217

सोशल मीडिया पर इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग (LPG Fake News )को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अब सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन, 35 दिन और 45 दिन का नया नियम लागू कर दिया गया है। कई लोगों ने इस खबर को सच मानकर इसे शेयर भी करना शुरू कर दिया, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया।

लेकिन अब इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से साफ जवाब आ गया है। Press Information Bureau (PIB) ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। सरकार ने कहा है कि LPG बुकिंग के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है और जो खबरें चल रही हैं, वो भ्रामक हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या बिना वेरिफिकेशन के बंद हो जाएगी गैस बुकिंग? LPG e-KYC पर सरकार ने फिर दिया बड़ा अपडेट

दरअसल, वायरल पोस्ट में कहा जा रहा था कि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 45 दिन इंतजार करना होगा, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 25 और 35 दिन का गैप तय किया गया है। इसी आधार पर कई न्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट भी बनाए गए।

ये भी पढ़ें: LPG बुकिंग के नए नियम लागू: अब जल्दी सिलेंडर नहीं मिलेगा, जानें पूरा अपडेट

PIB ने स्पष्ट किया कि मौजूदा नियम पहले जैसे ही हैं। अभी भी LPG रीफिल बुकिंग के लिए

  • शहरी क्षेत्रों में 25 दिन
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन
    का अंतर लागू है, और यह सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अधूरी या गलत जानकारी पर भरोसा न करें और बिना जरूरत गैस सिलेंडर की जल्दबाजी में बुकिंग न करें। साथ ही यह भी बताया गया है कि देश में LPG की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी तरह की घबराने वाली स्थिति नहीं है। कुल मिलाकर, LPG बुकिंग को लेकर जो नई सख्ती की बातें सामने आ रही थीं, वो फिलहाल सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।