‘नारी शक्ति रास’ महोत्सव की धूम, महिलाओं ने डांडिया पर जमकर किया नृत्य

39

-संगीत और मनोरंजन का संगम, महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
हनुमानगढ़। शहर के राजवी पैलेस में 11 अक्टूबर को डॉ. मोनिका जांगिड़ के नेतृत्व में फिटनेस क्रूसिबल के बैनर तले ‘नारी शक्ति रास’ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगीत, भक्ति, नृत्य और मनोरंजन से सजे महोत्सव ने महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ आपसी मेलजोल और आनंद के पल बिताए।
कार्यक्रम के दौरान नमस्ते आर्टिस्ट की ओर से डांडिया एवं भजन जैमिंग की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। भक्तिमय भजनों और संगीत की धुनों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और माहौल उत्सवमय बना रहा।
महोत्सव में मनोरंजन को और खास बनाने के लिए विभिन्न गेम्स, आकर्षक रैंप वॉक तथा सरप्राइज गिफ्ट्स की व्यवस्था की गई। इन गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैंप वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, मनोरंजक खेलों और उपहारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए निःशुल्क भोजन एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई, जिससे प्रतिभागियों को सुविधाजनक वातावरण मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।