भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम

40

– नगर परिषद रंगमंच पर श्रीरामलीला समिति का छटा दिन रहा भावुक क्षणों का साक्षी
हनुमानगढ़। टाउन स्थित नगर परिषद रामलीला रंगमंच पर श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित संभाग की सबसे बड़ी रामलीला के छटे दिन श्रद्धा और भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां हुईं। शुरुआत लांयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी के पदाधिकारियों द्वारा मां दुर्गा की सचेतन झांकी की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इसके पश्चात मंच पर राजा दशरथ का मरण, भरत का चित्रकूट गमन और भरत-मिलाप जैसे मार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ। विशेषकर भरत-मिलाप का दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और भावुक क्षणों का साक्षी बने और मंचन पर देर तक तालियां गूंजती रहीं। रामलीला में कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं का सजीव चित्रण किया। राजा दशरथ कि भूमिका में मुकेश स्वामी, भरत की भूमिका में अशोक मिड्ढा, राम के रूप में ओम स्वामी, सीता की भूमिका में उजवल कुमार, लक्ष्मण के रूप में संजय सैन, कौशल्या की भूमिका में मनीष नागपाल तथा कैकयी की भूमिका में द्वारपाल ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।