सद्भावना दिवस पर बच्चों को दिलाया एकता सद्भावना का संकल्प

0
233

हनुमानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती शनिवार को निकट गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सद‌्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर, विद्यालय स्टॉफ व बच्चों द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की याद में हर साल सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके द्वारा देश के लिए किए गए कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों के द्वारा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टि को साफतौर पर देखा जा सकता है। उनकी जयंती पर देश के विकास के लिए दिए गए उनके भाषणों के उत्साहयुक्त और प्रेरणादायी शब्द हमेशा याद किए जाते है। उनके कहे हुये शब्द बहुत ही प्रेरणादायी थे ,जो आज भी देश के युवाओं को भारत का नेतृत्व करने के लिये प्रेरित करते है। उन्होंने कहा कि, देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है, तभी सद्भावना दिवस और सद्भावना संकल्प की सार्थकता सिद्ध होगी।  उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने और विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एकता सद्भावना का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विनोद कुमारी, प्रधानाध्यापिका विमला, कालीचरण, देवीलाल, चरणजीत, सरदाराराम, सुखदेव मैनेजर, पारस सुथार, अनिल सिद्धु, चम्पा, वनीता जैन व अन्य शिक्षक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now