ज्येष्ठ अमावस्या पर फाटक गौशाला में श्री शनि हवन यज्ञ का आयोजन

38

गोवंश के स्वास्थ्य व पितृ शांति के लिए श्रद्धा के साथ हुई पूजा-अर्चना
हनुमानगढ़ टाउन के भटनेर दुर्ग के पास बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गौशाला में आज श्री गौ सेवा संस्थान द्वारा ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शनि हवन यज्ञ का आयोजन प्रातः 7:00 बजे किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। हवन यज्ञ का संचालन पंडित रामनारायण शास्त्री, पंडित राम प्रकाश शास्त्री एवं जीत कुमार शर्मा द्वारा किया गया। विधि-विधान से पूजा कर पांच कुंडी हवन में पूर्णाहुति डलवाई गई। इस अवसर पर फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि गौशाला में प्रत्येक अमावस्या को गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य, संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से हवन यज्ञ किया जाता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गौसेवा के प्रति समर्पण भी दर्शाती है। गौशाला की सुपरवाइजर कविता स्वामी ने जानकारी दी कि फाटक गौशाला में एक्सीडेंटल, बीमार एवं असहाय गोवंश का इलाज गोसेवकों द्वारा तन-मन-धन से किया जाता है। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित इस हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंडित रामनारायण शास्त्री ने ज्येष्ठ अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार, 16 मई 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान, पितरों का श्राद्ध, दान-पुण्य और शनि देव की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि इसी तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इसे शनि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही वट सावित्री व्रत भी इसी दिन रखा जाता है, जो सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक विश्वासों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या पर गौमाता को भोजन कराने, गौदान करने और तुलसी व हनुमानजी की पूजा करने से ग्रह दोष व पितृ दोष से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हवन यज्ञ में सुरेंद्र तलवाडिया, रानी तलवाडिया, मनोज सरावगी, सपना सरावगी, महेंद्र कुमार गोयल, विकास गोयल, नेहा गोयल, पुष्पा देवी अग्रवाल, प्रेम तावनिया, सीमा तावनिया, राजेंद्र सिंह, बाला कंवर, रामदेव राय, संजू राय, अनीता,सत्यनारायण राजपुरोहित,रेखा राजपुरोहित, मंगत राय, ललिता, राज कुमार खदरिया,, रजनी खदरिया, रामविलास बंसल, गोदावरी देवी बंसल, रतनलाल, अजीतपुरिया सहित अनेक श्रद्धालों ने आहुतियां देकर पूजा-अर्चना की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।