Ram Mandir Donation Controversy: ट्रस्ट की बैठक शुरू, चंपत राय की होगी विदाई?

41

राम मंदिर (ram mandir) के दान में हेराफेरी के आरोपों को लेकर बने विवाद के बीच, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट आज अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से बैठक की जगह बदल दी गई है। अब यह राम मंदिर परिसर में हो रही है, पहले मणि रामदास छावनी में होनी थी।

पदेन सदस्य के. पाराशरण, नृपेंद्र मिश्रा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तीनों ऑनलॉइन जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला होगा। दोनों का इस्तीफा मंजूर होना तय है। हालांकि, चंपत राय ट्रस्ट के सदस्य रहेंगे या नहीं? इस पर विचार किया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल ने लेटर जारी करके पहली बार चढ़ावा चोरी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कौन ले सकता है चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह
सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय की जगह विश्व हिंदू परिषद के बजरंग बागड़ा को महासचिव बनाया जा सकता है। वहीं, अनिल मिश्रा की जगह नीरज दौनेरिया को ट्रस्टी बनाए जाने की संभावना है।

योगी-मोदी से लगाई गुहार
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने चढ़ावा चोरी पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने लेटर जारी करके कहा- रामलला के मंदिर में हुई चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे पीएम मोदी और सीएम योगी पर भरोसा है कि जो भी इस पाप से जुड़ा है, उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है। मेरा आग्रह है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए राजनीति न करे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या है राम मंदिर चोरी मामला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला जून के पहले सप्ताह में सामने आया था, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया था। शुरू में मंदिर प्रबंधन ने इसे नकारा, लेकिन सीसीटीवी से छेड़छाड़ और कई कर्मचारियों के यहां से नगदी और आभूषण मिलने के बाद मामला गर्मा गया। 13 जून को सरकार ने इस मामले में SIT का गठन किया, जिसने 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। SIT रिपोर्ट के बाद एक एफआईआर दर्ज की गयी, जिसके बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हीं में से ये पांच लोग भी हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ करेगी। जबकि इसके अलावा चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है और गोपाला राव को हटा दिया गया है। लेकिन वे पिछले दिनों आरती करवाते हुए दिखे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।