राज्य स्तरीय ‘सर्वश्रेष्ठ प्रगतिशील कृषक अवार्ड’ से सम्मानित हुए रणजीत धाकड़

33

शाहपुरा बांसेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के चेयरमैन रणजीत धाकड़ को सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और किसानों के हित में किए गए नवाचारों के लिए राज्य स्तरीय ‘सर्वश्रेष्ठ प्रगतिशील कृषक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मान दिवस समारोह में सहकारिता राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। समिति द्वारा किसानों को समय पर खाद-बीज, ब्याज मुक्त ऋण, ड्रोन तकनीक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और सहकार सुपर बाजार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के नवाचारों को राज्य स्तर पर सराहा गया। सम्मान मिलने पर शाहपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और किसानों ने रणजीत धाकड़ को बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।