आज से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, 1 दिसंबर पूरे भारत में होंगे ये 4 बड़े बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में ये अब 21 रुपए महंगा होकर 1796.50 रुपए का हो गया है।

0
217

LPG Gas Price Hike: आज यानी 1 दिसंबर 2023 से कई बदलाव हुए हैं। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 20 रुपए का इजाफा हो गया है। इसके अलावा फर्जी सिम पर सख्ती के लिए नियमों में भी बदलाव हुआ है। साथ ही आज से बैंक से संबंधित बदलाव होने जा रहा है।

ये बदलाव रिजर्व बैंक RBI की ओर से किया गया है। इसके तहत पूरा लोन चुकाने के बाद 30 दिनों के भीतर ग्राहक द्वारा गारंटी के एवज में रखे गए डॉक्युमेंट्स उसे वापस लौटाने होंगे। तय समय पर ये डॉक्यूमेंट वापस ना करने की स्थिति में बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ये जुर्माना 5 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से देना होगा। अगर डॉक्यूमेंट गुम जाते हैं तो उस स्थिति में बैंक को एक्स्ट्रा तीस दिनों का समय मिल सकेगा। इस मामले में बैंक को नए डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद करनी होगी और इसका खर्च भी उठाना होगा।

ये भी पढ़ें: चुनावों के बाद ही क्यों जारी होते हैं एग्जिट पोल? जानें किस देश का आइडिया है Exit Poll

चलिए विस्तार से जाने आज क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव:

  1. पेमेंट रेगुलेटरी NPCI ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा कि वो ऐसी UPI ID को डीएक्टिवेट करें, जिन्होंने एक साल से अपनी ID से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। 31 दिसंबर तक ऐसे इनएक्टिव कस्टमर्स की UPI ID को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। ऐसी IDs पर इनवर्ड ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा यानी फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे।
  2. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में ये अब 21 रुपए महंगा होकर 1796.50 रुपए का हो गया है। पहले सिलेंडर 1775 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में शहनाज गिल के ट्रेडिशनल अंदाज ने लूटी महफिल…आप भी देखें

3. आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था।

4. मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। अगर आप भारत से कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपए आएगा। इससे पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।