शहीदों के बलिदान को किया नमन, कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

85

-भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
हनुमानगढ़। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, हनुमानगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर देश के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में किया गया। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने अपने संबोधन में कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने युवाओं को देशभक्ति, साहस और त्याग का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी शहीदों के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, उपाध्यक्ष करणी सिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव सुखपाल सिंह, मांगीलाल स्वामी, लोकेन्द्र सिंह भाटी, खुशी अमलानी, आमिर खान, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, युथ कांग्रेस महासचिव कृतिका चौधरी, पूर्व चैयरमैन अमर सिंह सिहाग, मोहनलाल इंदलिया, यश चिलाना, विजय अमलानी, शाहरूख कुरेशी, गुरलाल मान, विनोद गुरूसर, पवन सिंहमार, विजय टाक, जगसीर सिंह, अभिषेक, हीरा सिंह, वीरेन्द्र गांधी, अनमोहन सिंह, विनोद गांधी, दिनेश गांधी, विक्रम सिंह, रामचन्द्र चौधरी, गगनदीप कौर, लाजवंती देवी, सुनीता कड़वासरा, जगदीप रंगारा, संदीप खिलेरी,धर्मेंद्र , विकास घोटिया, कृष्ण स्वामी, शकुर खान, भागीरथ धतरवाल, जयपाल गिरी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को नमन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।