स्काउट रोवर्स ने मास्क वितरित कर किया संक्रमण से बचने का आह्वान

559
अलग अलग माध्यमो से पूरे माह करेंगे आमजन को जागरूक

हनमानगढ़।हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड हनुमानगढ़ के रोवर्स द्वारा सोमवार बस स्टैंड,सड़को पर चल रहे बिना मास्क के लोगो को मास्क वितरित करते हुए कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक रूप से मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया गया।स्काउट रोवर्स द्वारा आमजन को कोरोना से बचाव में मास्क कितना महत्वपूर्ण है के बारे में जानकारी दी गयी ओर लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया ।जिला ऑर्गेनाइजर राकेश कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा चलाई जा रही कोरोना मुक्त राजस्थान मुहिम के तहत पूरे महीने कोरोना से बचाव हेतु जिले मे अलग-अलग स्थानों पर स्काउट रोवर्स द्वारा अलग -अलग माध्यमों से लोगो को  कोरोना से बचाव हेतु प्रेरित किया जायेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।