कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, एक दिन पहले सीएम सरमा की पत्नी पर लगाए थे ये आरोप

240

असम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार, 7 अप्रैल को कांग्रेस नेता Pawan Khera के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई एक दिन बाद हुई, जब असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की पत्नी Riniki Bhuyan Sarma ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

चार सदस्यीय असम पुलिस की टीम दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित घर पर पहुंची और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। स्थानीय पुलिस को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के समय पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे और टीम उनके लौटने का इंतजार करती रही।

दिल्ली में छापेमारी पर सीएम सरमा ने आज कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।

हिमंता की पत्नी ने सोमवार को FIR भी कराई थी। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं IPS माधव उपाध्याय, भीलवाड़ा में गारनेट माफिया का बड़ा खेल, जानिए पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला पवन खेड़ा की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने रिनीकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए थे। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि भारतीय कानून के तहत कोई व्यक्ति एक से ज्यादा पासपोर्ट कैसे रख सकता है। उन्होंने विदेशी संपत्तियों और कारोबारी कनेक्शन को लेकर भी जांच की मांग की।

कांग्रेस नेता Gaurav Gogoi ने भी दुबई के गोल्डन वीजा प्रोग्राम का जिक्र करते हुए मामले की जांच की मांग की और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की बात कही। इसी बयान के बाद विवाद गहरा गया और असम पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि झूठे दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाने पर आईपीसी की धारा 420 और 468 लग सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे आरोपों का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जाता है, तो सजा और भी कड़ी हो सकती है, यहां तक कि उम्रकैद तक का प्रावधान है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल किए गए कुछ सामग्री के तार पाकिस्तान के सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़े हो सकते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी का पलटवार
इन आरोपों को खारिज करते हुए रिनीकी भुइयां सरमा ने इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, फिर भी उनके खिलाफ तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुबई में होटल के कमरे को संपत्ति बताया जा रहा है, जो हास्यास्पद है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर एआई और फोटोशॉप के जरिए फर्जी सामग्री फैलाने का आरोप लगाया।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।