हनुमानगढ़। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन के NSS वालंटियर्स को आज हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित प्रसिद्ध जादूगर शिव कुमार के मैजिक शो का आनंद लेने के लिए एकदिवसीय शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण पर ले जाया गया।
कार्यक्रम के लिए बस को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के NSS वालंटियर्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य, श्री अमानत अली, श्रीमती रजवंतकौर, श्री गोरी शंकर, प्रियंका पचार एवं आदि सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मैजिक शो का आनंद लिया।
मैजिक शो में जादूगर शिव कुमार द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रोमांचक एवं मनोरंजक जादुई करतबों ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन, रचनात्मकता और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































