– नगरकीर्तन में पुष्प वर्षा, लंगर व कीर्तन से गूंजा हनुमानगढ़ टाऊन बोले सौ निहाल सतश्री अंकाल के जयकारे
हनुमानगढ़। टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 558वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 10.15 बजे पांच प्यारों की अगवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। आरंभ में गुरुद्वारा सिंह सभा के हैड ग्रंथी भाई गुरचरण सिंह जुगनू ने क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और भाईचारे की अरदास की। नगर कीर्तन फौजी बैंड कि मधुर लंहरीयो के बीच बोले सौ निहाल सतश्री अंकाल के जयकारे के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा सुखा सिंह महताब सिंह पहुंचा, जहां पहला पड़ाव रखा गया। यहां मुख्य सेवादार बाबा जोगा सिंह और बाबा ईशर सिंह ने पांच प्यारों का सिरोपा देकर सम्मान किया तथा चाय, बूदी भूजिये व लंगर का वितरण किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन सीला रोड, पंजाबी मोहल्ला, पुराना पोस्ट ऑफिस, पुराना बाजार,पंचायत समिति के आगे से होता हुआ लाला जी चौक, हिसारिया मार्केट,पुरानी नगरपालिका, सुभाष चौक, जकिर हुसैन पार्क, धान मंडी व प्रेम नगर गुरुद्वारा से होते हुए टिब्बी रोड, मिस्त्री मार्केट, अंडरपास, इंदिरा कॉलोनी और नई आबादी गुरुद्वारा से होते हुए ओवरब्रिज मार्ग से पुनः गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचा। रास्तेभर संगत ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। जगह-जगह जलेबी, चाय, कॉफी, खीर व ब्रेड पकोड़े के भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं ने सेवा की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































