मक्कासर में निकला विशाल नगर कीर्तन – गुरु नानक देव ने आपसी भाइचारे का संदेश दिया

0
616

हनुमानगढ़। निकट गांव मक्कासर के गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा से सिख पंथ के आदि गुरु पहली पातशाही गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गांव की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। जहां से भी नगर कीर्तन निकला पालकी साहिब के आगे मत्था टेकने वालों का तांता लग गया। पालकी के आगे पंच प्यारे आस्था के प्रतीक थे। नगरकीर्तन का जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में कीर्तन करते हुए महिलाओं का जत्था आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान बूटा सिंह व जगतार सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को जोड़ना सिखाया। उन्होंने कहा कि आज धर्म के नाम पर जो नफरत सिखा रहे हैं। वह गुरु के सेवक नहीं हो सकते हैं। गुरुओं ने हमें मानवता की रक्षा के लिए बलिदान करना सिखाया। आज के दिन हमें समाज को जोड़ने के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए और गुरुओं की शिक्षा के आत्मसात कर समाज का भला करना चाहिए। श्रीअखण्ड पाठों के भोग 21 नवम्बर को डाले जायेगे व खुले दीवान सजेगे। इस मौके पर सरपंच बलदेव सिंह मक्कासर, स्टेज सैकेटी तरसेत सिंह, बाबा केवल सिंह, इन्द्र सिंह, मनप्रीत सिंह व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now