तीज महोत्सव में झूले, गीत और नृत्य से सजा श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर

36

हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास की ओर से तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे झूले लगाए गए, जिनका महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए झूले झूले तथा नृत्य कर तीज पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कई महिलाओं ने तीज से जुड़े पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए, वहीं अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। मंदिर परिसर में देर तक हंसी-खुशी और उल्लास का वातावरण बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।