कैसे बनेगी तमिलनाडु में ‘विजय सरकार’, TVK के भविष्य पर राज्यपाल ने भी गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला?

50

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन राज्य में सरकार गठन को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। अभिनेता-राजनेता vijay thalapathy की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से करीब 10 सीटें पीछे रह गई। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद पार्टी केवल 113 सीटों तक पहुंच पा रही है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

गुरुवार को Rajendra Vishwanath Arlekar ने कहा कि दो दिनों में विजय के साथ हुई दूसरी बैठक में उन्हें बताया गया कि सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करना “अनिवार्य” है। हालांकि, विजय के समर्थकों ने इस फैसले को गलत बताते हुए मांग की कि उन्हें सदन में बहुमत साबित करने का मौका दिया जाए।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, TVK ने गुरुवार को अपने निर्वाचित विधायकों की एक अहम बैठक की। बैठक में विधायकों ने पार्टी महासचिव ‘बुसी’ एन आनंद से पूछा कि सरकार गठन कब होगा। जवाब में उन्हें धैर्य रखने को कहा गया और बताया गया कि “पार्टी प्रमुख विजय सभी प्रयास कर रहे हैं।”

चुनाव जीतने के बाद क्या-क्या हुआ तमिलनाडु में?

संख्या का गणित क्या है?
TVK ने 108 सीटें जीतीं। इनमें से दो सीटें- पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट- खुद विजय ने जीती हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी। कांग्रेस के समर्थन के बाद कुल संख्या 113 होती है, जो 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 से कम है।

विजय ने इन तीन दलों से मांगा समर्थन
TVK का भविष्य अब CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका हुआ है। विजय की पार्टी ने इन तीनों दलों से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। CPI, CPM और VCK आज शाम (8 मई) तक अपना फैसला घोषित कर सकते हैं। अंदरखाने कई नेताओं का मानना है कि जनादेश का सम्मान करते हुए TVK को समर्थन दिया जाना चाहिए, लेकिन DMK का दबाव भी बना हुआ है क्योंकि ये दल लंबे समय से DMK गठबंधन का हिस्सा हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

राज्यपाल ने क्या कहा?
तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा कि TVK अभी तक सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत साबित नहीं कर पाई है। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘बैठक के दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि सरकार गठन के लिए तमिलनाडु विधानसभा में आवश्यक बहुमत समर्थन अभी स्थापित नहीं हुआ है।’ दो दिनों में दूसरी बार विजय को सरकार गठन की अनुमति नहीं मिली।

कौन-कौन सी पार्टियां TVK के साथ हैं?
अब तक केवल Indian National Congress ने सार्वजनिक रूप से TVK को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं 47 सीटें जीतने वाली AIADMK के समर्थन की चर्चा जरूर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राज्यपाल के फैसले पर प्रतिक्रियाएं
कांग्रेस, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) और Communist Party of India (CPI) ने कहा है कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए और बाद में वे सदन में बहुमत साबित कर सकते हैं। वहीं DK Shivakumar ने विजय को इंतजार में रखने को “अनुचित” बताया।

DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा
उधर अचानक DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा राजनीतिक केंद्र में आ गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टालिन आख़िरकार क्या फैसला लेते हैं। कल (7 मई) को पलनीस्वामी ने पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में AIADMK विधायकों के हस्ताक्षर जुटाए। पलानीस्वामी ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। अगर VCK और वामपंथी दल विजय का समर्थन नहीं करते, तो DMK-AIADMK गठबंधन मुख्य भूमिका में आ सकता है।

TVK विधायक दे सकते हैं इस्तीफा?
खबरों के मुताबिक, अगर DMK-AIADMK गठबंधन सरकार बनाता है, तो विजय अपने 107 विधायकों से इस्तीफा दिलाने पर विचार कर सकते हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल और BJP के खिलाफ लोक भवन घेराव और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं, DMK ने अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में ही रहने को कहा है। TVK ने आज (8 मई) को पनयूर स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है।

चैनल को सब्सक्राइब करें..

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।