साल 2018: ये हैं इस साल के सबसे चर्चित सोशल मीडिया के स्टार्स और वीडियो

0
351

साल 2018 में दुनिया ने कई बड़े बदलाव देखें और कई नई चीजों की शुरुआत का गवाह भी बना। अब यह साल हमसे विदा लेने जा रहा है लेकिन इस साल को कई वजहों से हमेशा याद भी रखा जाएगा एक नजर डालते हैं सोशल मीडिया पर। जहां इस साल कई आम लोगों को यहां स्टार बनने का मौका मिला। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कौनसे चैलेज, वीडियो और तस्वीरें सबसे ज्यादा रही चर्चा में।

गगनदीप सिंह-
उत्‍तराखंड पुलिस के सब इंस्‍पेक्‍टर गगनदीप सिंह उस समय सोशल मीडिया पर छा गए जब उन्‍होंने एक मुस्लिम युवक को पीट रही भी‍ड़ के चंगुल से बचा लिया। सैकड़ों हमलावरों से भिड़कर युवक को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और देखते ही देखते गगनदीप हीरो बन गए। लोगों ने उनके इस प्रयास की खूब तारीफ की।

वीगो किंग प्रिंस कुमार-
प्रिंस कुमार अपने कॉमेडी वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह वीगो वीडियो ऐप, म्‍यूजिकली ऐप और यूट्यूब के माध्‍यम से अपने कॉमेडी वीडियो लोगों तक पहुंचाते हैं। गुदगुदाने वाले चुटकुलों के कारण प्रिंस कुमार के वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।

डब्बू अंकल-
संजीव श्रीवास्‍तव के एक डांस वीडियो ने उन्‍हें रातोंरात सेलिब्रिटी बना दिया। मई 2018 में अपने साले की शादी में  अभिनेता गोविंदा पर फिल्‍माए गीत पर हूबहू गोविंदा के स्‍टेप्‍स करते हुए उन्‍होंने डांस किया। उनके डांस वीडियो को एक दोस्‍त ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद तो उनके वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि वह नंबर वन पर ट्रेंड हो गया और प्रोफेसर संजीव देशभर में जाना पहचाना नाम बन गए। लोग उन्‍हें डांसिंग अंकल और डांसिंग जीजा के नाम से पुकारने लगे।

सोमवती महावर-
ये ऐसा नाम है जो आप एक डायलॉग के साथ हमेशा याद रहेगा। क्या आपको याद है..हैलो फ्रेंड्स चाय पी लो…। जी हां ये वही सोमवती महावर है जिनके वीडियो खूब वायरल हुए थे और लोगों ने खाने-पीने की हर चीज पर हैलो फ्रेंड्स…खीर खा लो…चाय पी लो..रोटी खा लो…आदि-आदि लिखकर वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी। बता दें सोमवती महावर के वीगो ऐप पर काफी फॉलोवर्स हैं।

किकी चैलेंज-
सोशल मीडिया पर हर साल कुछ चैलेंज दिए जाते हैं उनमें से एक चैलेंज इस साल काफी चर्चित रहा जो #kiki के नाम से जाना गया। इस वीडियो में लोग चलती गाड़ी से बाहर निकल कर डांस करते थे और अपनी वीडियो शेयर करते थे। इस चैलेज का भारत में भी खूब पसंद किया गया लेकिन इस चैलेंज के कारण जब एक लड़के की मौत हुई तो लोगों ने इस चैलेंज का विरोध भी किया।

जोमाटो-
जोमाटो के सर्विस मैन का चोरी-छिपे खाना खाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में वायरल हुआ। जिसपर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। इस शख्स का वीडियो वायरल होने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। जिसपर लोगों ने जमकर सहानुभूति प्रकट की।

तैमूर डॉल-
करीना कपूर और सैफ अली खान का 2 साल बेटा तैमूर अपने जन्म से ही मीडिया में छाया रहता है। तैमूर इतना फेमस है कि अब उसकी शक्ल से हूबहू मिलती तैमूर डॉल भी बाजार में आ गई। इसकी पहली तस्वीर केरल के टॉय मार्केट से वायरल हुई उसके बाद धीरे-धीरे ये ई-कॉमर्स वेबसाइटो पर उपलब्ध हो गई।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं