कामरेड शोपत सिंह मक्कासर की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

91

हनुमानगढ़। जन संघर्षों के महानायक और किसानों के अधिकारों के प्रबल समर्थक रहे कामरेड शोपत सिंह मक्कासर की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लाल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान और मजदूर एकत्रित हुए और कामरेड शोपत सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
सभा में उपस्थित लोगों ने “शोपत सिंह अमर रहे” के नारों के साथ अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फूलों की वर्षा के बीच उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ता भावुक नजर आए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और उनके संघर्ष के साथी रामेश्वर वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों, किसानों और मजदूरों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा करते हुए अपना पूरा जीवन जनसंघर्षों को समर्पित कर दिया।
माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड आत्मा सिंह, रघुवीर वर्मा शेर सिंह शाक्य ने कहा कि कामरेड शोपत सिंह ने हमेशा अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने किसानों के हक और मजदूरों के सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया और अपने संघर्षशील जीवन से समाज को नई दिशा दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी तहसील सचिव कामरेड बसंत सिंह, बहादुर सिंह चौहान, बलदेव सिंह मक्कासर ने कहा कि आज भी किसान, मजदूर और दलित समुदायों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कामरेड शोपत सिंह के बताए मार्ग पर चलकर ही इन समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।
सभा में कामरेड रिछपाल सिंह राठौड़,दारा सिंह,शिव कुमार, गुरु प्रेम सिंह,विनय कुमार,ओम प्रकाश, सुल्तान खान,वली शेर, वारिस अली, संदीप बसोड़, मुकद्दर अली, रणजीत कुमार,खेमा राम,जगतार सिंह, धनराज,अफसर अली, हरजी वर्मा, बीएस पेंटर, मेजर सिंह, सुभाष मक्कासर, अरविंद मुंशी, अशोक कुमार, लालचंद देवर्थ एडवोकेट, के के गिल,  सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।