– झूलेलाल धर्मशाला स्थित बूथों पर पार्षद गुरदीप बराड़ बब्बी ने किया अभियान का शुभारंभ
हनुमानगढ़। पोलियो दिवस के अवसर पर शहर की झूलेलाल धर्मशाला में स्थापित बूथ संख्या 1 एवं 2 पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद गुरदीप बराड़ (बब्बी) ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
इस अवसर पर पार्षद गुरदीप बराड़ ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग के इस जनहित अभियान में सहयोग करने और किसी भी बच्चे को दवा से वंचित नहीं रहने देने की अपील की।
अभियान के दौरान आशा सहयोगिनी नीलम, सोनम तथा संतोष कुमार और स्वास्थ्य कार्यकर्ता जसविंदर कौर ने बूथ पर पहुंचे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि वार्ड के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अभियान के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































