सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने किया योगाभ्यास

0
286

संवाददाता भीलवाड़ा। आसींद क्षेत्र के गांगलास पंचायत में नेहरू युवा केंद्र संगठन भीलवाड़ा के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशानुसार आसींद क्षेत्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक माधव लाल जाट व सुरेश चन्द जाट के मार्गदर्शन में आसींद ब्लॉक के गांगलास गांव मे स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने घर पर ही लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कराया। कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत सरकार की गाइडलाइन का भी ख्याल रखते हुए। स्वामी विवेकानंद युवा सस्थान के सानिध्य में गांव के युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि योग लोगों को स्वस्थ रखता है। और हमें थोड़ा समय निकालकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कोरोनावायरस के दौर में योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है और लोगों ने योग को महत्व देकर अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाया है। नित्य योग करने से लोगों का शरीर स्वस्थ रहता है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिनकी वजह से वह कई बीमारियों के शिकार ना होकर एक स्वस्थ मनुष्य की भांति जीवन यापन कर सकते हैं। योगाभ्यास के दौरान स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान उपाध्यक्ष महावीर रेगर मनीष कुमार सुवालका खेल सचिव शिवराज गुर्जर विनोद वैष्णव किशन वैष्णव लव कुश वैष्णव कैलाश वैष्णव सुरेश वैष्णव नरेश शर्मा सुनील सुवालका उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।