*-27 जुलाई को होगा आयोजन, जरूरतमंद परिवारों से आवेदन आमंत्रित*
हनुमानगढ़। युवा परिवार वेलफेयर फाउंडेशन (YPWF) की ओर से आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को 1100 सौभाग्यशाली कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्था ने ऐसे जरूरतमंद परिवारों से अपनी बेटियों का पंजीकरण कराने की अपील की है, जो आर्थिक रूप से विवाह का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। संस्था के अनुसार इच्छुक परिवार अपनी स्वेच्छा से बेटी का रिश्ता स्वयं तय कर निर्धारित दस्तावेजों के साथ शीघ्र पंजीकरण करा सकते हैं।
फाउंडेशन ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना है। संस्था का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से जरूरतमंद परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना मजबूत होती है।
पंजीकरण के लिए एन.के. मोटर्स, संगरिया रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन को केंद्र बनाया गया है। इच्छुक परिवार अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 80055-23773, 97833-37335, 92692-44400 तथा 85039-23140 पर संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में लड़की की आयु 18 वर्ष तथा लड़के की आयु 21 वर्ष प्रमाणित करने के लिए स्कूल की अंकतालिका अथवा अन्य वैध दस्तावेज, माता-पिता के आधार कार्ड, राशन कार्ड, फैमिली आईडी या वोटर कार्ड तथा वर-वधू के दो-दो पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































