इंडिया का पहला होटल, 50 मिनट में 3 पराठे खाने पर मिलेगा उम्रभर खाना फ्री

0
625

सोशल मीडिया: कई अजीबोगरीब चीजों से आप वाकिफ तो होंगे ही। अब आपको ऐसी ही अजीब खबर एक और बताते हैं जो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी और खीच रही है। दरअसल, दिल्ली में एक छोटा-सा होटल है। जिसका दावा है वह भारत में सबसे बड़े पराठें बनाता है। इसकी लंबाई और चौड़ाई के बारे में अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। लगभग 1 फुट की लंबाई और वजन डेढ़ किलो।

शायद ही आपने ऐसे पराठों के बारें में सुना होगा। इस दुकान का नाम ‘तपस्या पराठा जंक्शन’ है। जो दिल्ली-रोहतक बाइपास रोड पर है। ये दुकान सबसे लंबे पराठे बनाने के साथ एक और चीज के कारण लोगों में काफी फेमस है। दुकान के मालिक का दावा है कि अगर यहां आने वाले लोग उसकी दुकान के तीन पराठें खा जाए तो उन्हें यहां जिंदगीभर मुफ्त खाना दिया जाएगा।

इस चैलेंज के चलते ये दुकान पूरी दिल्ली में फेमस हो चुकी है। अब इस दुकान की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। लोग भले ही इसका चैलेंज पूरा नहीं कर पाए लेकिन पराठें के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी जरूर पढ़ें: फर्जी Whatsapp ने बनाया 10 लाख लोगों को अपना शिकार, लूटी फोन से ये जानकारियां

paratha delhi

क्या है चैलेंज? 

दरअसल इस दुकान के मालिक ने एक चैलेंज रखा है कि कोई भी व्यक्ति अगर 50 मिनट में तीन पराठे खाले तो उन्हें जिंदगी भर फ्री में पराठे मिलेंगे। लेकिन पराठे की साइज देखकर लोगों को पहले ही डकार आ जाती है। बता दें ये पराठे ऑइल में नहीं बल्कि देसी घी में बनाए जाते हैं।

paranthas

लेकिन यहां आने वाले लोगों का दावा है कि एक पराठे को खाने के लिए कम से कम 4 लोगों को लगना पड़ता है। तो क्या अब आप इस चैलेंज के लिए तैयार है। अगर आप दिल्लीवासी है तो एक बार जरूर ट्राई करें और बाकी जो लोग दिल्ली कभी जाए तो यहां जाना ना भूले।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें: