मिल गया 2000 साल पुराना प्राचीन शहर, रहस्यमय तरीके से गायब हुए थे 10 हजार लोग, देखें तस्वीरें

0
148

Amazon Rainforest: अमेजन रेनफॉरेस्ट में पहाड़ों के पास एक प्राचीन शहर को 2 हजार साल बाद खोजा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह रहस्यमय शहर एंडीज की तलहटी के नीचे उपानो घाटी की गहराई में दबा हुआ पाया गया है। इस जगह लगभग 10 हजार लोगों को घर था जोकि एक समय पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। इस जगह के मिलते ही अब एक्सपर्ट्स इस जगह से जुड़े सभी सवालों का जवाब तलाशने में जुट गए हैं।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इक्वाडोर में पाई गई इस जगह पर कभी करीब 10 हजार लोग रहा करते थे। इस प्राचीन शहर में प्लेटफॉर्म, प्लाजा, सड़कें, खेत और नहरों की व्यवस्था थी. लेजर-सेंसर टेक्नोलॉजी ने एंडीज की तलहटी के नीचे सदियों से छिपे उपानो घाटी (Upano Valley) में मिट्टी के टीलों और दबी हुई सड़कों के नेटवर्क का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के नाम पर देश में बड़ा साइबर स्कैम एक्टिव, अलर्ट जारी, जानें इसके बारें सबकुछ

कई सड़कें बिल्कुल सीधी थीं। लगभग 6,000 मिट्टी के टीलों पर रेजिडेंशियल और सेरेमोनियल स्ट्रक्चर्स बनाए गए, जो जल निकासी नालियों वाले कृषि क्षेत्रों से घिरी हुई थीं। सबसे चौड़ी सड़कें 33 फीट चौड़ी थीं और 6 से 12 मील तक लंबी थी।

ये भी पढ़ें: Breaking: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है विवाद की जड़

आपको बता दें, प्रमुख रिसर्चर स्टीफन रोस्टेन और साइंस के अन्य लोगों द्वारा पब्लिश एक आर्टिकल में बस्तियों के नेटवर्क का विवरण दिया गया। रोस्टेन ने पहली बार लगभग 20 साल पहले इस जगह में मिट्टी के टीले देखे थे, उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन नहीं था कि यहां ऐसा कुछ होगा, लेकिन अब वह इस ‘अविश्वसनीय’ खोज का जश्न मना रहे हैं। रोस्टेन ने कहा, ‘यह शहरों की एक खोई हुई घाटी थी। यह अद्भुत है।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।