इस झरने में नहाने से से बढ़ता है प्यार, कभी नहीं होता झगड़ा

0
499

मध्यप्रदेश: शायद जानकर यकीन ना हो लेकिन ये लोगों द्वारा बनाई धारणा तो ये ही कहती है कि भारत में एक ऐसा झरना बहता है जिसके नीचे नहाने से बरसों पुराने झगड़े सुलछ जाते है या फिर घर में चल रहे आपसी कलह या विवादों से भी मुक्ति दिलाता है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भदैया कुंड नाम से देशभर में फेमस इस स्थान की मान्यता है कि यहां का पानी कपल्स के सभी विवादों को सुलझा देता है और भविष्य में फिर कभी कोई झगड़ा नहीं होता। यहां खासकर नवविवाहित शादी-शुदा जोड़ों को लाया जाता है ताकि कभी भी उनके बीच कोई विवाद ना हो।

यहां आने वाले लोगों को कहना है नवविवाहित जोड़े ही नहीं बल्कि यहां बुजुर्ग दंपती भी नहाने आती हैं, उनका मानना है कि यहां नहाने से सभी विवादों से छुटकारा मिल जाता है। इस कुंड में रोजाना दर्जनों दम्पति और बुजुर्ग आते हैं।

इस कुंड को लेकर कहा जाता है कि ऊपर चट्टानों से बहकर बारिश का पानी झरने के रूप में मंदिर के ऊपर से कुंड में गिरता है। उसी झरने के नीचे कपल्स और बुजुर्ग दंपती नहाते हैं। लोगों का ये भी मानना है कि यहां नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।

bhadaiya-kund-04-7-1487063080-172198-khaskhabar

कहा जाता है कि ‘शिवपुरी’ सिंधिया रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। इस रियासत के राजा और उनकी सेना शिवपुरी में गर्मियों के दिनों में यहां रहने आया करते थे। भदैया कुंड से जुड़ी कहानी और भी है कि यहां दो प्रेमी जोड़ों ने तप कर यह वरदान मांगा था कि इस कुंड में जो भी नहाएगा उनका प्रेम और भी बढ़ जाएगा। तभी से यहां हर रोज दर्जनों जोड़े नहाने आते हैं।

bhadaiya-kund-02-7-1487063049-172196-khaskhabar

हम तो आपसे ये कहेंगे कि कभी मध्यप्रदेश घूमने आए तो शिवपुरी जरूर आए। नहाना नहीं नहाना आपके हाथ में लेकिन मान्यता और आस्था के रूप में एक नई चीज जानें को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now