इस रेस्टोरेंट ने निकाला ऑफर, जितना ज्यादा ब्रा साइज उतना बड़ा डिस्काउंट

0
1406

बीजिंग: एक रेस्टोरेंट ने अजीबो-गरीब ऑफर निकाला है जिसके मुताबिक महिलाओं को उनकी ब्रेस्ट साइज के अनुसार खाने पर डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसके बाद यहां विवाद हो गया।

खबरों के मुताबिक चीन के ट्रेंडी श्रिंप (Trendy Shrimp) नाम के इस रेस्टोरेंट ने महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर निकाला जिसके मुताबिक महिलाओं को उनकी ब्रेस्ट साइज के मुताबिक डिस्काउंट दिया जाएगा। जिस महिला की ब्रा का साइज ज्यादा होगा उसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जाएगा।

रेस्टोरेंट में डिस्काउंट के लिए लगी ऐड पोस्टर में महिलाएं लाइन में अंडरगार्मेंट पहने खड़ी हैं जिसके साथ लिखा है ‘पूरा शहर ब्रेस्ट देख रहा है’। इसके साथ ही महिलाओं की ब्रेस्ट साइज के मुताबिक डिस्काउंट की डिटेल भी लिखी गई थी। सबसे ज्यादा डिस्काउंट सबसे बड़े ब्रा साइज वाली महिला के लिए था।

इस तरह के पोस्टर लगने के बाद विवाद हो गया। इस पोस्टर को महिला विरोधी और वल्गर बताकर इसके खिलाफ शिकायत भी की गई, जिसके बाद यह पोस्टर हटा लिए गए।

इस पोस्टर को 1 अगस्त को लगाया गया था और विरोध के बाद इसे हटा लिया गया. रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर ने इसका बचाव किया और कहा कि प्रमोशन शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या में 20% तक की वृद्धि हुई. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियां हमें मिली जो बहुत गर्व महसूस कर रही थीं।

होटल के मैनेजर ने कहा कि हमने इस बात का ध्यान रखा कि अगर किसी को सहज महसूस नहीं होता तो डिस्काउंट लेने के लिए मेल स्टाफ की जगह फीमेल स्टाफ से बात की जा सकती है। हालांकि इस तरह के ऑफर देने के बाद यह मामला विवादों में भी आ गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद इसे हटा लिया गया।

ये भी पढ़ें:

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)