OMG: यहां पेशाब में अंडे उबालकर खाते हैं लोग

0
595

दुनिया भर में लोगों का खान पान एक दूसरे से बिलकुल अलग होता हैं। लेकिन अंडा एक ऐसी चीज है जो सामान्य तौर पर हर देश में खाया जाता हैं। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी डिश के बारे में सुना है जहां अंडो को इंसान के पेशाब में उबालकर खाया जाता है। जानिए क्यों लोग इस तरह के अंड़ों को चाव के साथ खाते हैं।

चीन के डोंगयांग प्रांत में सालों से बच्चों के पेशाब में अंडों को उबाल कर खाया जाता है। बेशक दुनिया ये बात जानकर हैरान रह जाती है लेकिन चीन के इस प्रांत के लोगों के लिए ये बेहद आम बात है। क्रिश्चन लोगों में ईस्टर का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इसी त्योहार के आने की खुशी में चीन के कुछ चुनिंदा शेफ ने डोंगयांग प्रांत की इस रेसिपी को नया रूप दिया।

इसके लिए उन्होंने लड़कों के पेशाब में अंडों को उबालने वाली एक रेसिपी को तैयार किया है। ऐसा करने से इस रेसिपी का स्वाद थोड़ा नमकीन हो जाता है। बड़ी मात्रा में ये डिश बनाने के लिए शेफ स्कूलों से मदद लेते हैं। बिना किसी मुसीबत के लड़कों का पेशाब पास के लोकल स्कूलों से मिल जाता है।