ढ‍िंचैक पूजा के नए गाने पर सोशल मीडिया हुआ पागल, देखें ये वायरल वीडियो

1976

सोशल मीडिया से: इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा (dhinchak pooja) का नया गाना ‘नाच के पागल हो जाओ’ रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनकर लोग वाकिय खुद को पागल महसूस कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी पूजा के इस गाने में म्यूजिक और लिरिक्स जरा हटके अंदाज में हैं। गाने में पूजा पुल के पास रैप करती हुईं नजर आ रही हैं।

अलग थीम पर बने इस गाने को अब तक 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं और ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है। इस बार भी ढ‍िंचैक पूजा सोशल मीडिया पर छा गई हैं। गाने के रिलीज होते ही व्यूज के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर फनी मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि पूजा के इस गाने को सुनकर उनका मरने का मन कर रहा है। ढ‍िंचैक पूजा ने अपनी शुरुआत ‘स्वैग वाली टोपी’ गाने से की थी। फिलहाल यूट्यूब पर ढ‍िंचैक पूजा के चैनल के 4 लाख से ज्यादा सब्‍सक्राइबर हैं. इसके साथ ही उनके हर गाने पर कई मिलियन व्यूज मिले हुए हैं। ढिंचैक पूजा सलमान खान के बिगबॉस शो में भी नजर आ चुकी है।

सोशल मीडिया पर बनें मीम्स-

ये भी पढ़ें:
मोदी सरकार ने विकास के नाम पर कटवाए पांच साल में एक करोड़ पेड़
Video: ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आएंगे PM मोदी, जानिए क्यों इस शो की शूटिंग पर देश में हुआ था विवाद
International Tiger Day: बाघों की संख्या बढ़ी, भारत बना दुनिया में सबसे सुरक्षित निवास स्थानों में से एक

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं